सेना ने  सरकार से जताई चिंता, कहा- घटिया गोला-बारूद से खतरे में उनकी जान !

सेना ने  सरकार से जताई चिंता, कहा- घटिया गोला-बारूद से खतरे में उनकी जान !

भारतीय सेना ने घटिया गोला-बारूद और युद्ध उपकरणों से फील्ड में बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। ये गोला-बारूद सरकार के ऑनरशिप वाले ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड से टैंक, तोपों, एयर डिफेंस गन और दूसरे युद्ध उपकरण के लिए सप्लाई किया जाता है। इस बारे में सेना ने रक्षा मंत्रालय से बात की है।सेना ने रक्षा सचिव (उत्पादन) अजय कुमार के सामने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा गोला-बारूद की गुणवत्ता पर अपेक्षित ध्यान न दिए जाने को लेकर इस मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की।  रक्षा सचिव उत्पादन ने सेना को अपनी शिकायतों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिसके बाद  15 पेजों में सेना ने अपनी शिकायत प्रस्तुत की है जो एक बेहद गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है। इसमें कहा गया है कि नियमित दुर्घटनाएं 105एमएम की इंडियन फील्ड गन्स, 105एमएम लाइट फील्ड गन्स, 130एमएम एमए1 मीडियम गन्स, 40एमएम एल-70 एयर डिफेंस गन्स और टू-72, टी-90 और अर्जुन बैटल टैंक्स से हो रही हैं। इसके अलावा दोषपूर्ण गोला बारूद के कारण कुछ मामले 155एमएम बोफोर्स गन के भी सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *