फरीदाबाद के मतदान केंद्र पर फिर होगी वोटिंग, पोलिंग एजेंट ने ‘जबरन डलवाए थे वोट
हरियाणा के पलवल में फरीदाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाले असावटी गांव में वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस बीच, चुनाव आयोग ने उक्त मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है।
