नमो टीवी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

नमो टीवी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने नमो टीवी को लेकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने बिना मंजूरी चुनावी सामग्री का प्रसारण नहीं किया जा सकता है। साथ ही आयोग ने नमो टीवी से बिना इजाजत दिखाई जा रही सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश के मुताबिक नमो टीवी पर बिना इजाजत डाला गया पूरा कंटेंट हटाया जाएगा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच नमो टीवी को लेकर खूब विवाद हुआ। विपक्षी दलों की ओर से शिकायत के बाद यह विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया था। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी भी रैलियां चल रही थीं उनका सीधा प्रसारण नमो टीवी पर हो रहा था। यह प्रसारण बिना किसी ब्रेक और बिना किसी अन्य प्रकार के रुकावट के हो रहा था। इसके अलावा इस पर पीएम मोदी के रिकॉर्डेड इंटरव्यू और पुरानी रैलियों को भी दिखाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *