‘अली और बजरंगवली’ पर EC ने योगी को माना दोषी, 

‘अली और बजरंगवली’ पर EC ने योगी को माना दोषी, 

चुनाव आयोग ने मेरठ में  ‘अली और बजरंग अली’ वाली टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी कर दिया। आयोग का  प्रथम दृष्टया मानना है कि योगी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आयोग ने उनसे शुक्रवार की शाम तक जवाब देने को कहा है।
योगी ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में अहम शख्सियत ‘अली और हिंदू देवता ‘बजरंगबली’ के बीच मुकाबले से की थी। भाजपा नेता ने कहा था, ”अगर कांग्रेस, सपा, बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।” योगी ने देवबंद में बसपा प्रमुख मायावती के उस भाषण की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की थी जिसमें मायावती ने मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *