कांग्रेस घोषणा पत्र में आम लोगों और किसानों पर फोकस

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। आम जन – आवाज के नाम से जारी इस घोषणा पत्र में जहां एक ओर आम लोगों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को फोकस किया गया है, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए अलग बजट बनाने की बात कही गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया तो वे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसे। इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी न्याय योजना को लेकर स्पष्ट किया कि किसान का कर्जा माफ करना भाजपा के लिए असंभव हो सकता है, मगर यह कांग्रेस के लिए यह संभव है। आप हम पर भरोसा कीजिए, हम करके दिखाएंगे। मैं 15 लाख का वादा नहीं करूंगा, मगर मैं 72 हजार देकर दिखाऊंगा। बीजेपी अगर पूंजीपतियों को पैसे दे सकती है तो कांग्रेस पार्टी भी गरीबों को 72 हजार दे सकती है। पीएम मोदी देश की सच्चाई से छुप नहीं सकते। यह देश की सच्चाई है कि देश का किसान आत्म हत्या कर रहा है। नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का वादा किया था, मगर पीएम मोदी ने चोरी करवाई है। यह देश का नैरेटिव है।

राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दा देश में आज रोजगार का है और किसानों की समस्या का है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से अटकी हुई है। उसे फिर से चालू करना, उसमें जीएसटी का मामला है, न्याय का मामला है, ये हमारी प्राथमिकता है।

कांग्रेस के घोषणापत्र की खास बातें:

– हेल्थ सिस्टम ठीक करेंगे।

– जीडीपी का 6 प्रतिशत पैसा हिंदुस्तान की शिक्षा में दिया जाएगा। बेहतर संस्थानों, स्कूलों तक सबकी पहुंच हो।

– अगर किसान कर्जा न दे पाए तो वह क्रिमिनल ऑफेंस न हो, सिविल ऑफेंस हो।

घोषणापत्र में बडे़ थीम-

– किसानों के लिए अलग बजट होगा।
-कांग्रेस पार्टी हर साल गरीबों को 72 हजार रुपये देगी। किसानों और गरीबों के जेब में पहली बार डायरेक्ट पैसा जाएगा।

– देश में 22 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं, उन्हें कांग्रेस मार्च 2020 तक भर कर देगी। दस लाख –युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार दिया जा सकता है, उसे कांग्रेस पार्टी देगी। उद्यम के लिए भी कांग्रेस पार्टी ने एक आइडिया निकाला है।

-तीन साल तक हिंदुस्तान के युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरूत नहीं।

-मनरेगा के तहत अब 150 दिन के रोजगार की गांरटी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे  ‘जन आवाज घोषणापत्र’ में एक भी झूठ नहीं है, क्योंकि हम हर दिन पीएम मोदी से झूठ सुनते रहते हैं। इसलिए हम झूठे वादे नहीं करेंगे। हमारी घोषणापत्र समिति ने काफी अच्छे से काम किया है।

राहुल से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, लोगों की उम्मीद और भविष्य से जुड़ा घोषणापत्र जारी किया जा रहा है। इसे कई लोगों से चर्चा कर तैयार किया जा रहा है। इस मेनिफेस्टो का उद्देश्य गरीबों के लिए काम करना है। इसी तरह  पी चिदंबरम ने कहा कि अभी देश में किसानों की हत्या, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे हैं। हम इन मुद्दों को अड्रेस करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *