वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन पर एयरपोर्ट पर चाकू से हमला

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन पर एयरपोर्ट पर चाकू से हमला

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर गुरुवार को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया। उन्हें बांह पर गहरी चोट आई है। बताया जा रहा है कि हमलावर एयरपोर्ट कैंटीन में काम करता है और सेल्फी लेने के बहाने रेड्डी के पास आया था। रेड्डी उस वक्त एयरलाउंज में फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, “खबर सुनकर वे स्तब्ध हूं। नागरिक विमानन सचिव से मामले की जानकारी मांगी है। सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *