ईडी ने पहली बार चिदंबरम को आरोपी बनाया

ईडी ने पहली बार चिदंबरम को आरोपी बनाया

एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली पटियाला कोर्ट में चार्जशीट पेश की। इस मामले में जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। ईडी ने एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम पर विदेशी निवेशकों के साथ साजिश रचकर फॉरेन इन्‍वेस्‍टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने का आरोप लगाया। चार्जशीट में कहा गया कि मंजूरी नियमों की अनदेखी करके दी गई। अदालत 26 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *