अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की शिकायत पर FIR दर्ज |  हो सकती हैं नाना पाटेकर की गिरफ्तारी 

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की शिकायत पर FIR दर्ज |  हो सकती हैं नाना पाटेकर की गिरफ्तारी 

अभिनेता नाना पाटेकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. अभिनेत्री तनुश्री की शिकायत पर मुंबई की ओशिवरा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिन चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम शामिल है.

इन चारों पर छेड़छाड़ की धारा 354 और महिला के सम्मान को चोट पहुंचाने के लिए धारा 509 के तहत FIR दर्ज हुई है. इससे पहले कल पुलिस ने तनुश्री का बयान पर दर्ज किया था. तनुश्री का आरोप है कि दस साल पहले फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *