ओडिशा पहुंचा ‘तितली’ तूफान

ओडिशा पहुंचा ‘तितली’ तूफान

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण आया चक्रवाती तूफान ‘तितली’ अब और भी खतरनाक हो गया है। इस तूफान ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। आज सुबह ओडिशा के तटीय इलाके गोपालपुर में इस तूफान की तबाही देखने को मिली। इलाके में तेज हवाओं के साथ ही तेज बारिश भी हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है।
ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने इस चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए बुधवार को ऐहतियाती कदम उठा लिए थे। राज्य के तटीय इलाकों से करीब 3 लाख लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।ओडिशा में 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *