बुराड़ी कांड में छोटे भाई ललित पर शक

बुराड़ी कांड में छोटे भाई ललित पर शक

क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में छोटे भाई ललित का नाम सामने  आया हैं   दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों द्वारा सामूहिक मौत की दिल दहला देने वाली कहानी की पटकथा छोटे भाई ललित ने लिखी थी। इसकी शुरुआत उसने तीन साल पहले की थी।
तीन साल से मौन था: जांच के दौरान डायरी के पन्नों को एक-एक कर पलट रही क्राइम ब्रांच ने जांच आगे बढ़ाई तो यह बात सामने आई है कि ललित वर्ष- 2015 से ही यह डायरी लिख रहा था। वह तब से मौन रहता था। वह कुछ दिन के अंतराल पर डायरी में कुछ न कुछ धार्मिक आदेश की तरह लिख देता था। इस डायरी में लिखी लिखावट की जांच कराने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम हैंड राइटिंग विशेषज्ञ की मदद लेगी। इस बारे में क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *