मुंबई के अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा

मुंबई के अंधेरी में ओवरब्रिज का स्लैब गिरा

मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक रोड ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया, जिसके बाद मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. ये ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास था, जिसके कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया. इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. 10 से 15 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *