उतराखंड में कांग्रेसी सभासद समेत चार लोगों ने किया गैंगरेप

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में कोलकाता की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है पीड़ित युवती दिल्ली में मेडिकल रिप्रेसेंटेटिव की नौकरी करती है। वह सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ दून आई थी और पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली एक अन्य सहेली के घर ठहरी थी। सोमवार शाम को वह अपनी सहेली के भाई भानू के साथ प्रेमनगर गई थी। युवती ने आरोप लगया की  एक मकान में उसके साथ कैंट बोर्ड के कांग्रेसी सभासद समेत चार लोगों ने गैंगरेप किया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
किसी तरह युवती मकान से बाहर  निकलने में  सफल हुई|  उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक अज्ञात है। पुलिस ने पीड़िता की सहेली के भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सभासद समेत तीन आरोपी फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *