ÓñòÓÑüÓñÂÓÑìÓññÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ┐ÓñùÓÑìÓñùÓñ£ Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓñÁÓñ¥Óñ¿ Óñ¼ÓÑâÓñ£Óñ¡ÓÑéÓñÀÓñú Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ©ÓñªÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ¼Óñ▓ÓÑÇ

कुश्ती के दिग्गज पहलवान बृजभूषण सिंह सदन में बाहुबली

उत्तर प्रदेश के गोंडा से लोकसभा सांसद का कद इन दिनों भाजपा में खासा बढ़ गया है। बाहुबली छवि के बृजभूषण सिंह कुश्ती के दिग्गज पहलवान हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की संस्था कुश्ती फेडरेशन के वे अध्यक्ष भी हैं।

गत् सप्ताह उन्होंने लोकसभा में अपने ‘शौर्य’ का प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं का मन मोह लिया। दरअसल, सदन में विपक्षी दलों के हंगामे दौरान बृजभूषण सिंह उत्तेजित हो गए। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर संग उनकी झड़प हो गई।

टैगोर का आरोप है कि बृजभूषण सिंह ने न केवल उनके साथ सदन में धक्का-मुक्की की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली है।

इससे पहले भी कई बार सिंह सदन के भीतर अपनी ‘ताकत’ का प्रदर्शन करने के लिए कुख्यात रहे हैं। भले ही विपक्ष इसे बृजभूषण की गुंडई कह रहा हो, लेकिन भाजपा नेता अपने सांसद से खासे प्रसन्न बताए जा रहे हैं।