Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ« ÓñÁÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ╣ Óñ©ÓÑç Óñ¿Óñ¥Óñ░Óñ¥Óñ£ Óñ¡Óñ¥Óñê Óñ¿ÓÑç Óñ¼Óñ╣Óñ¿ ÓñòÓÑï Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñùÓÑïÓñ▓ÓÑÇ, Óñ¡Óñ¥ÓñéÓñ£ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को मारी गोली, भांजी की मौत

बिहार के कैमूर से बेहद ही चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसे और अपनी भांजी को गोली मार दी। घटना में भांजी की मौत हो गई जबकि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर कर दिया।

घटना चैनपुर के मदुरना गांव की है। गोली लगने से जख्मी हुई महिला का नाम संतोषी देवी है। बताया जा रहा है कि महिला की पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था जिसके बाद से वो अपने पिता के साथ रहती थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसने गांव के ही एक युवक से शादी कर ली थी। पति दूसरी जाति से था जिसके चलते परिवार वाले अक्सर उसका विरोध किया करते थे।

महिला अपना जीवन-यापन करने के लिए चैनपुरी बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। घटना वाले दिन यानी 11 फरवरी को पीड़िता रोज की तरह ब्यूटी पार्लर से काम खत्म कर घर आ रही थी। देर शाम वह ऑटो में सवार होकर अवखरा उतरी और वहीं से बच्ची को गोद में लेकर पैदल गांव की ओर चल पड़ी। जैसे ही महिला गांव पहुंची वहां पहले से मौजूद उसके भाई ने उसपर अंधाधुंध गोलियां की बौछार कर दी जिसमे माँ और बेटी दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी। कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपी महिला का भाई है। उसके गोली चलने के कारण दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि महिला को बनारस रेफर किया गया है। एसपी दिलनवाज ने कहा कि गोली अपने ही गांव में दूसरी जाति में शादी करने के चलते मारी गई। बच्ची का पोस्टमार्टम करके बच्ची का शव परिवार वालों को दे दिया गया है।