AAP ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ»Óñò Óñ¬Óñ░ Óñ£Óñ¥Óñ¿Óñ▓ÓÑçÓñÁÓñ¥ Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥, ÓñÅÓñò ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓñòÓñ░ÓÑìÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ ÓñöÓñ░ ÓñÅÓñò ÓñÿÓñ¥Óñ»Óñ▓

AAP विधायक पर जानलेवा हमला, एक कार्यकर्ता की मौत और एक घायल

दिल्ली के नतीजे आने के बाद दक्षिण पश्चिम किशनगढ़ गांव में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर कल देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस उनपर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। ये तीनों आरोपी बिहार के किसनगंज के रहने वाले है। आरोपियों के नाम कालू धामी और देव है। फिलहाल कालू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कालू ने कबूल किया है कि वह इस हमले को अंजाम देने में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, कालू ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के विधायक पर हमला करने नहीं आए थे। हम अशोक मान और उसके भतीजे को मारने आए थे। आरोपियों ने अशोक मान के काफी नजदीक जाकर 6 गोलियां मारी जिसमें दो गोलियां हरेंद्र को लगी। नवम्बर 2019 में कालू के भतीजे पर हमला हुआ था और उसके पैर में गोली लगी थी।

उस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था पर कालू को शक था कि हमला अशोक मान ने कराया है। लेकिन एफआईआर में अशोक मान का नाम नहीं था। कल देर रात को पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे तभी उनके काफिले पर सात गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है। दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।”

घटना के बाद आम आदमी पार्टी  के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया कि आप विधायक नरेश यादव और उनके समर्थकों के काफिले पर गोलियां चलाई गई हैं। दूसरी कार में सवार बदमाशों ने फोर्टिस के पास उनपर गोलियां चलाई है। एक व्यक्ति की मौत और एक घायल है। पुलिस मौके पर मौजूद है।