ÓñàÓñ░ÓñÁÓñ┐ÓñéÓñª ÓñòÓÑçÓñ£Óñ░ÓÑÇÓñÁÓñ¥Óñ▓ Óñ▓ÓÑçÓñéÓñùÓÑç 16 Óñ½Óñ░ÓñÁÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñÂÓñ¬ÓñÑ, Óñ░Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑÇÓñ▓Óñ¥ Óñ«ÓÑêÓñªÓñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ Óñ©Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑïÓñ╣

अरविंद केजरीवाल लेंगे 16 फरवरी को शपथ, रामलीला मैदान में होगा समारोह

अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे 16 फरवरी को मुख्यमंत्री की शपत लेंगे। ये तीसरी बार जब उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को राम लीला मैदान में होगा।

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के नतीजे आए थे जिसमें आम आदमी पार्टी को 62 सीट मिली। वहीं BJP को 8 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता भी नहीं खुल सका। अरविंद केजरीवाल बुधवार सुबह सरकार बनाने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने पहुंचे।

उन्होंने एलजी से मिलकर सरकार गठन का दावा भी पेश किया। साथ ही शपथ ग्रहण के तारीख की भी जानकारी दी। ये तीसरी बार होगा जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे। 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने राम लीला मैदान में ही शपत ली थी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मंगलवार को  इसकी जानकारी दी थी कि कल यानी बुधवार को विधायक दल बैठक होगी।

 

आज बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुए। बैठक अरविंद केजरीवाल के घर पर हुआ। बैठक में मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा। संजय सिंह इस चुनाव के प्रभारी थे। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से केजरीवाल को अपना नेता चुना।

इस बैठक में केजरीवाल के शपथ ग्रहण को लेकर बातचीत हुई। इसमें कई विधायक जहां 14 फरवरी को शपथ ग्रहण के पक्ष में थे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि 16 फरवरी की तारीख तय की जाए। अंत में 16 फरवरी पर सबकी सहमति बनी।