विपक्ष में भगदड़, शाह ने ली चुटकी

विपक्षी दलों के दिग्गजों का अपनी पार्टी और विचारधारा को त्याग भाजपा ज्वाइन करने के लिए मची होड़ रूकने का नाम नहीं ले रही है। हालात इतने विकट हैं कि भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के कई दिग्गज विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराते हुए कह डाला कि यदि भाजपा सभी विपक्षी नेताओं को शामिल कराने लगे तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में केवल शरद पवार और कांग्रेस में पृथ्वीराज चैहान ही बचे रह जाएंगे।

दरअसल अमित शाह की मौजूदगी ने गत् एक सितंबर को महाराष्ट्र में एनसीपी के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के एक विधायक समेत कुछ नेता भी भाजपा ज्वाइन करने वालों में हैं। अमित शाह की इस टिप्पणी से जहां भाजपाइयों या उत्साह चारम पर हैं तो विपक्षी दल अपने कुनबे के बचे-खुचे नेताओं को साधने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *