रामजन्मभूमि -बाबरी मस्जिद प्रकरण

 आज सुप्रीम कोर्ट को मिल सकती है मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट 

अयोध्या के राम जन्मभूमि -बाबरी मस्जिद विवाद मामले में गठित मध्यस्थता पैनल के सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तारीख आज यानी 31 जुलाई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ इस मामले के समाधान को लेकर फैसला करेगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर  सुनवाई को दौरान कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी को आज 31 जुलाई तक का वक्त दिया था । कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी को 31 जुलाई तक फाइनल रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था । मध्यस्थता रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट फैसला करेगा कि  अब मामले की सुनवाई रोजाना होगी या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को होनी है । इससे पहले  मध्यस्थता कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में  अपना स्टेटस रिपोर्ट सौंपना  है । 2 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा कि इस मामले का हल मध्यस्थता से निकाला जाएगा या रोजाना सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *