चीन में टाइफून ‘लिकिमा’ से अब तक 13 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

चीन में टाइफून का आतंक बढ़ता देख, लगभग एक लाख लोगों को प्रभावित होने वाले इलाके से खाली कराया गया है। चीन में तूफान से भूस्खलन के बाद अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां की मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार अब तक इस तूफान में 16 लोग लापता हैं।
टाइफून ने चीन की वित्तीय राजधानी शंघाई को शनिवार से अपना शिकार बनाया है।  भूस्खलन के कारण वहां तबाही के हालात हैं।
टाइफून वही बला है जिसको शुरुआती दौर ने सुपर टाइफून कहा जा रहा था। चीन की सरकार ने कुछ दिन पहले ही अपने देशवासियों को इसके बारे में चेतावनी दी थी।
बताया जा रहा है कि इस टाइफून में 187किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार की ताकतवर हवा है। जो अब धीरे-धीरे चीन के झेजियांग प्रांत के रास्ते उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिसकी आबादी 20 मिलियन से अधिक है। ऐसे ने इस भयंकर तूफान में फंसे गाड़ी चालकों को चीन के आपातकालीन कर्मचारी बचाने में जुटे हैं। शंघाई में पूरी तरह बिजली कट चुकी है और सड़कों पर गिरे पेड़ों की लंबी कतार है।
इस आपातकाल स्थिति को देखते हुए चीन के हवाई अड्डों ने लगभग एक हज़ार उड़ाने रद्द कर दी हैं। चीन ने अपनी ट्रेन सेवाओं को भी रद्द कर दिया है।वहां के वैज्ञानिकों का कहना है कि टाइफून का खतरा अभी कम होने की संभावना नहीं हैं। पहले से जरूर इस तूफान की गति कम हुई है।
उधर चीन के पूर्व में टाइफून क्रोशा उत्तरी मारियाना द्वीपसमूह और गुआम में भारी बारिश फैला रहा है। पूर्व अनुमान के मुताबिक यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह अगले हफ्ते जापान में कुछ समय के लिए हमला कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *