हिंडन एयरबेस पर वायुसेना ने दिखाया दम

हिंडन एयरबेस पर वायुसेना ने दिखाया दम

देश की शान माने जाने वाली वायुसेना के लिए आज गौरव का दिन है. आज देश में 86वां वायुसेना दिवस (एयरफोर्स डे) मनाया जा रहा है. इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की परेड दिखाई जा रही है. जिसमें दुनिया भारत के जंगी विमानों की ताकत देख रही है. यहां वायुसेना के जवान अपने करतब दिखा रहे हैं. एयरफोर्स डे के मौके पर वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा कि वायुसेना किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. हमारी ताकत लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अपाचे, राफेल, S-400 जैसे सिस्टम हमारी ताकतें बढ़ाएंगे.हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम के बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं. बता दें कि एयरफोर्स की तरफ से सचिन को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *