हाईअलर्ट पर उत्तर भारत के पांच एयरबेस

हाईअलर्ट पर उत्तर भारत के पांच एयरबेस

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के आठ से 10 आतंकी जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास स्थित भारतीय वायुसेना के ठिकानों पर आत्मघाती हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद कई सैन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।