हरिद्वार: हरकी पैड़ी स्थित ब्रहकुंड में प्रवाहित की गई अटलजी की अस्थियां

हरिद्वार: हरकी पैड़ी स्थित ब्रहकुंड में प्रवाहित की गई अटलजी की अस्थियां

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां लेकर उनका परिवार रविवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ब्रहकुंड में बने चबूतरे पर  अटलजी का अस्थि कलश  स्थापित किया गया । मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम क्रियाएं शुरू हुईं। और ओम के उच्चारण के साथ मां गंगा में प्रवाहित कर दी गई  अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *