सुप्रीम कोर्ट में बोला शिया वक्फ बोर्ड राम मंदिर के लिए विवादित भूमि हिंदुओं को दान करेंगे

सुप्रीम कोर्ट में बोला शिया वक्फ बोर्ड राम मंदिर के लिए विवादित भूमि हिंदुओं को दान करेंगे

मुस्लिम पक्षकारों और सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने अपना पक्षा रखा। उन्होंने कहा कि ‘जैसे बामियान बुद्ध की प्रतिमाओं को मुस्लिम तालिबान ने नष्ट किया ठीक वैसे ही बाबरी मस्जिद को हिंदू तालिबान ने नष्ट किया। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर शिया वक्फ बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह मुसलमानों के हिस्से की जमीन राम मंदिर के लिए दान करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड के वकील एस. एन.सिंह ने बोर्ड का पक्ष रखा।  बोर्ड के वकील ने कहा कि मुसलमानों के हिस्से में आई एक तिहाई जमीन पर उनका हक है क्योंकि बाबरी मस्जिद मीर बाकी ने बनवाई थी। मीर बाकी शिया मुसलमान था। इसलिए सुन्नी मुसलमानों से उक्त मस्जिद का कोई संबंध नहीं है। बोर्ड ने कहा कि इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा मुसलमानों की दी गई एक तिहाई जमीन को राम मंदिर बनाने के लिए दान किया जाएगा। हम इस मामले को शांति के साथ सुलझाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *