सामान्य वर्ग को आरक्षण पर बोले आनंद शर्मा- इसे लागू करने में लगेंगे 800 साल

सामान्य वर्ग को आरक्षण पर बोले आनंद शर्मा- इसे लागू करने में लगेंगे 800 साल

सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा हुई. कांग्रेस की ओर से बहस में हिस्सा लेने वाले नेता आनंद शर्मा ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. आनंद शर्मा ने कहा कि वह इस बिल का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसकी टाइमिंग पर कई सवाल खड़े होते हैं. आनंद शर्मा ने इस दौरान सरकार पर रोजगार को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज देश में नौकरियां नहीं हैं, जो नौकरियां थीं वह भी कम हो रही हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो आरक्षण लेकर आई है, अगर इस आधार पर नौकरियां मिलीं तो इसे लागू करने में 800 साल लग जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *