साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने  नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया, कांग्रेस ने कहा- देश की आत्मा पर हमला

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने  नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया, कांग्रेस ने कहा- देश की आत्मा पर हमला

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बयान से नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। जहां कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा को घेरने में देर नहीं लगाई, वहीं भाजपा ने साध्वी के बयान से खुद को अलग कर लिया। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने कहा कि गोडसे पर भाजपा साध्वी के बयान से सहमत नहीं है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।  वहीं कांग्रेस ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा और साध्वी प्रज्ञा को निशाने पर लिया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले के बाद भाजपा का चेहरा फिर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को टिकट आखिर क्यों दिया। सुरजेवाला ने कहा- भारत की आत्मी गोडसे के उत्तराधिकारियों के निशाने पर है। भाजपा नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को देशभक्त बता रहे हैं। देश के लिए शहीद होने वाले हेमंत करकरे को राष्ट्रविरोधी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *