सबरीमाला मंदिर विवाद: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज

सबरीमाला मंदिर विवाद: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर महिलाओं पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विवादास्पद बयान के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने सीतामढ़ी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज कुमारी के समक्ष शिकायत कराते हुए मामले में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे लोगों को भी पार्टी बनाया गया है।मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में बयान दिया था कि औरतों को पूजा करने का अधिकार मिलने का मतलब यह नहीं कि धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने का अधिकार भी मिल जाता है। स्मृति ने यह भी कहा था कि क्या आप खून से सने कपड़े सैनेटरी पैड लेकर दोस्त के घर जाना पसंद करेंगी? इसके कुछ घंटे बाद ही स्मृति ने ट्वीट किया कि उन्होंने दो तथ्यात्मक बातें कहीं, लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *