सनातन संस्था से जुड़े शख्स के घर छापा, 8 देसी बम-बारूद-डेटोनेटर बरामद

सनातन संस्था से जुड़े शख्स के घर छापा, 8 देसी बम-बारूद-डेटोनेटर बरामद

आर्थिक राजधानी मुंबई के नालासोपारा में ATS ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं. यहां सनातन संस्था से जुड़े वैभव राउत के घर और दुकान पर एटीएस ने छापेमारी की, इस दौरान करीब 8 देसी बम बरामद किए गए.बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को ही ये छापेमारी की गई. एटीएस सूत्रों की मानें तो वैभव राउत के घर से 8 देसी बम मिले हैं, तो वहीं घर के पास ही दुकान पर बम बनाने की सामग्री मिली है.गन पावडर यानी सल्फर बड़ी मात्रा में दुकान के अंदर से मिला है जबकि कुछ डेटोनेटर भी मिले हैं. जो गन पावडर मिला है उससे लगभग 2 दर्जन बम बनाए जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *