संघ मानहानि मामला: राहुल को जमानत

संघ मानहानि मामला: राहुल को जमानत

राहुल गांधी गुरुवार को संघ मानहानि केस की सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के शिवड़ी (मझगांव) कोर्ट में पेश हुए। उनके अलावा माकपा नेता सीताराम येचुरी भी अदालत के सामने पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत में राहुल ने खुद को बेकसूर बताया। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी। पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने उनकी जमानत ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *