विधानसभा उपचुनाव : राजस्थान में कांग्रेस व जींद में ‘खिला कमल
आज देशभर की निगाहें दो विधानसभा सीटों जींद और रामगढ़ के उपचुनाव के परिणामों पर लगी थी। दोनों ही उपचुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है। राजस्थान के रामगढ़ में कांग्रेस और हरियाणा की जींद विधानसभा से भाजपा को जीत हासिल हुई है।
