लद्दाख में चीनी घुसपैठ

लद्दाख में चीनी घुसपैठ

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सैन्य गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से हुए राजनयिक प्रयासों के बावजूद चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्र में चले आ रहे हैं। 4,057 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन ने अलग-अलग जगहों पर भारतीय सीमा का अतिक्रमण जारी रखा हुआ है। हाल में इस तरह की घटना पिछले महीने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में हुई, जहां चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवान भारतीय सीमा में 300 से 400 मीटर तक भीतर घुस आए और 5 टेंट लगा दिए।
रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी दैनिक को बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत के बाद पीएलए ने चेरडॉन्ग-नेरलॉन्ग नाल्लान इलाके में 3 टेंट हटा लिए। हालांकि 2 टेंट अभी भी बचे हुए हैं और उनमें चीन के सैनिक अभी भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *