लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विजिटर पास पर रोक

लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विजिटर पास पर रोक

पाकिस्तान से तनाव के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। तत्काल प्रभाव से विजिटर पास पर रोक लगा दी गई है। विजिटर पास और एंट्री टिकट के जरिए लोग अपने मित्रों- परिवारवालों को छोड़ने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के एक हिस्से तक भीतर आ सकते हैं।

एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने शनिवार को यह निर्देश जारी किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह रोक आगे कब तक रहेगी। अभी तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौकों पर ही विजिटर पास पर रोक लगाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *