राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की
यूरोप दौरे पर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साध रहे हैं। लंदन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने संघ की तुलना अरब देशों के मुस्लिम ब्रदरहुड से करते हुए कहा है कि भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। इसपर पलटवार करते हुए बीजेपी ने उन्हें अपरिपक्व बताते हुए राहुल से माफी मांगने को कहा है।
