राम माधव की भविष्यवाणी, 2047 तक सत्ता में रहेगी बीजेपी
लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद नेताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। बीजेपी के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बीजेपी 2047 तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कांग्रेस का रेकॉर्ड तोड़ देगी।
