राफेल डील पर फिर से सुनवाई शुरू, सुप्रीम कोर्ट बुलाए गए वायुसेना के अधिकारी

राफेल डील पर फिर से सुनवाई शुरू, सुप्रीम कोर्ट बुलाए गए वायुसेना के अधिकारी

उच्चतम न्यायालय ने भारतीय वायु सेना के लिये फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे जाने के मामले की न्यायालय की निगरानी में जांच के लिये दायर याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। करीब ढाई घंटे के बहस के बाद भोजनावकाश के बाद फिर से सुनवाई शुरू हो गई है।  एयर वाइस मार्शल चलपति कोर्ट पहुंच चुके हैं और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की कीमतों पर कोई भी बहस तभी हो सकती है जब इस सौदे के तथ्य जनता के सामने आने दिये जायें। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह निर्णय लेना होगा कि क्या कीमतों के तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *