राजस्थान में अशोक गहलोत ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली 

राजस्थान में अशोक गहलोत ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली 

राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने शपथ ले ली है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ वह राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने भी शपथ ली। वह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। सचिन पायलट ने मंत्री पद की शपथ ली क्योंकि उप मुख्यमंत्री पद का कोई उल्लेख संविधान में नहीं है, इसलिए उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल का फैसला बाद में राहुल गांधी के परामर्श से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *