यूपी के उपचुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

यूपी के उपचुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को सबोधित करते हुए एलान किया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेगी।  उन्होंने गठबंधन जारी रखने के लिए शर्तें जोड़ दी हैं।
मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का वोट बसपा में ट्रांसफर नहीं हुआ। यही कारण है कि यादव परिवार के डिंपल, धर्मेंद्र व अक्षय भी चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशनरी, अनुशासित व कैडर आधारित पार्टी है जबकि सपा में अभी काफी सुधार की जरूरत है। मायावती ने कहा कि अखिलेश अपने कार्यकर्ताओं को मिशनरी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *