यूएस में बसी भारतीय पत्रकार का आरोप एम जे अकबर ने मेरा रेप किया था’,

यूएस में बसी भारतीय पत्रकार का आरोप एम जे अकबर ने मेरा रेप किया था’,

#MeToo कैंपेन के तहत 20 से ज्यादा महिलाओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब बीजेपी सांसद एम जे अकबर पर एक महिला पत्रकार ने रेप का आरोप लगाया है.अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई ने एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, जब एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के अनुसार जब मैं जयपुर के एक होटल में एम जे अकबर से खबर पर चर्चा के लिए गई तब उन्होंने होटल के कमरे में मेरा रेप किया.उन्होंने बताया की हम दोनों के बीच काफी हाथपाई भी हुई थी| आगे पल्लवी लिखती हैं, ‘मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे. उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *