यहां भ्रष्टाचार जमीन में होता है, इसका नुकसान किसान उठाता है: राहुल गांधी

यहां भ्रष्टाचार जमीन में होता है, इसका नुकसान किसान उठाता है: राहुल गांधी

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं. अपने एक दिन के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, साथ ही रोड शो भी करेंगे. राहुल ने मुरैना में एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने किसान, आदिवासियों का मुद्दा अपने भाषण में उठाया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार जमीन में होता है और इसका नुकसान किसान उठाता है. इससे पहले कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बहुत झूठी पार्टी करार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *