मॉब लिंचिंग पर बदलेगा कानून नियम , राज्यों को – टास्क फोर्स बनाने के लिए कहाँ
केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर भीड़ हिंसा को रोकने के लिए कानून भी लाएगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लगातार बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि गृह सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर मंत्रिमंडलीय समूह (जीओएम) इस संबंध में निर्णय लेगा। केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी एडवायजरी में भीड़ हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में एसपी स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।
