मुश्किल में फंसे नवजोत सिद्धू, दोबारा खुलेगा 1988 रोड रेज का केस

मुश्किल में फंसे नवजोत सिद्धू, दोबारा खुलेगा 1988 रोड रेज का केस

बने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू नए मुसीबत में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। एएम खानविल्कर और संजय किशन कौल की पीठ ने पीड़ित परिवार की तरफ से दायर की गई याचिका पर मंगलवार को सिद्धू को नोटिस भेजा है।  सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर किया है जिसमें 15 मई को 1988 रोड रेज केस में सिद्धू को एक हजार रूपये जुर्माने के साथ छोड़ने के फैसला के खिलाफ पुनर्विचार याचिका लगाई गई है। इस रोड रेज केस में पटियाला के रहनेवाले गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे हत्या को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को साबित करता हो।औपचारिक तौर पर आदेश को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *