मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुजरफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए, ऐसी घटना से हम सब शर्मशार हैं। इस मामले की सीबीआई जांच हो रही हैं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बालिका गृह में यौन उत्पीड़न कांड के सामने आने के बाद से जारी जांच में रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक इस गृह से एक बच्ची के गायब होने का मामला सुर्खियों में था, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो गायब लड़कियों की संख्या बढ़कर छह पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *