मुंबई में स्पाइसजेट का विमान रनवे पर फिसला
मुंबई में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा स्पाइसजेट का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
