महाराष्ट्र सरकार पर कल 5 बजे से पहले होगा फ्लोर टेस्ट:सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र सरकार पर कल 5 बजे से पहले होगा फ्लोर टेस्ट:सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र के सियासी ड्रामा पर उच्चतम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बुधवार शाम को पांच बजे तक सदन में बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है। नवनियुक्त सरकार के पास सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए लगभग 30 घंटे का समय है। अदालत ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने का भी आदेश दिया है। प्रोटेम स्पीकर सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।