महाराष्ट्र के  भुसावल में भाजपा नेता और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

महाराष्ट्र के  भुसावल में भाजपा नेता और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

भाजपा पार्षद रवींद्र खरात, उनके परिवार के तीन सदस्यों और बेटे के दोस्त की तीन अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के जलगांव में भुसावल की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने खरात और अन्य पर गोलियां चलाईं और चाकू से हमला किया। मामले में पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है।