भारत के साथ आए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस, यूएन में दिया मसूद को बैन करने का प्रस्ताव
पूरी दुनिया ने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की थी। इस हमले के बाद एक बार फिर से भारत ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने की अपनी मांग को दोहराया था।जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने भारत का साथ दिया था। अब इन देशों ने एक नए प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जेईएम के मुखिया अजहर को प्रतिबंधित करने को कहा है। जिसके बाद से उसकी वैश्विक यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा, संपत्ति जब्त हो जाएगी और हथियार रखने पर पांबदी लग जाएगी।
