भाजपा -टीएमसी में पोस्टर वॉर

 भाजपा -टीएमसी में पोस्टर वॉर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच चली आ रही दबदबे की जंग अब रैलियों में भी दिखने लगी है। एक तरह से राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच रैलियों से पहले पोस्टर वॉर चल रहा है। इस वॉर की एक बानगी यह है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज 11 अगस्त को कोलकाता में रैली करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने रैली ग्राउंड को तृणमूल कांग्रेस के पोस्टरों से रंग दिया।
दरअसल, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने पहले कहा था कि अगर बीजेपी राज्य में सत्ता में आती है तो असम की तर्ज पर एनआरसी का प्रकाशन किया जाएगा। ममता बीजेपी की इस बात पर कड़ा विरोध जता चुकी हैं। अमित शाह ने राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लोकसभा की 42 सीटों में से 22 पर जीत का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *