बीजेपी नेता के घर को नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया
बिहार के गया में पूर्व एमएलसी और बीजेपी नेता अनुज कुमार सिंह के घर को नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
