बिहार :कांग्रेस पार्टी ने नए अध्यक्ष के रूप मैं श्री मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान सौंपी 

बिहार :कांग्रेस पार्टी ने नए अध्यक्ष के रूप मैं श्री मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान सौंपी 

बिहार में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान सौंप दी है। इससे पहले कौकब कादरी के पास राज्य के प्रभारी अध्यक्ष का पद था। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की है। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *