प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,हकीकत से मुंह मत चुराइये

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,हकीकत से मुंह मत चुराइये

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं  प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये दुख की बात है कि जब देश में लाखों लोग नौकरियां खो रहे हैं, उनके पैसे पर बैंक कुंडली मारकर बैठे हैं, सरकार को जनता के दुख की फिक्र नहीं है. उन्हें फिल्मों के मुनाफे की परवाह है. मंत्री जी फिल्मी दुनिया से बाहर निकलिये…हकीकत से मुंह मत चुराइये.’ दरअसल, एक दिन पहले ही कानून मंत्री   रवि शंकर प्रसाद ने   मुंबई में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई बॉलीवुड की 3 फ़िल्मों का ज़िक्र किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2 अक्टूबर को तीनों फ़िल्मों ने एक दिन में 120 करोड़ रुपए कमाए हैं तो फिर आर्थिक सुस्ती कहां है?