प्रचार के दौरान कमल हासन पर फेंकी गई चप्पलें
अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर बुधवार शाम तिरुप्परनकुंदरम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मदुरै में चप्पलें फेंकी गईं. कमल हासन ने तीन दिन पहले बयान दिया था कि ‘आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू’ था, उन्होंने नाथुराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या की ओर इशारा करते हुए यह बात कही थी. पुलिस ने बताया कि चप्पलें हासन को नहीं लगीं, वह भीड़ पर ही गिर गईं
